ईलाज के दौरान कक्षा 11 की आदिवासी छात्रा कुमारी गणेश्वरी मरकाम ने तोड़ा दम क्षेत्र मे शोक
गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर राजापड़ाव गौरगांव क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है जिसमें ग्राम शोभा स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल मे कक्षा 11 वीं की छात्रा कु. गणेश्वरी मरकाम पिता मानसिंह मरकाम का तबियत कुछ दिन पहले बिगड़ा था और उनका ईलाज मैनपुर व क्षेत्र के अस्पताल मे करवाने के बाद परिजनो ने बेहतर उपचार के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल ले गये थे जहां सोमवार रात को ईलाज के दौरान आदिवासी छात्रा ने दम तोड़ दिया यह दुखद खबर लगते ही मैनपुर शोभा क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई और क्षेत्र के लोगो ने उन्हे विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित कि है।
मिली जानकारी के अनुसार हायर सेकेण्डरी स्कूल शोभा कक्षा 11 वीं मे अध्ययनरत छात्रा कु. गणेश्वरी मरकाम का पिछले एक सप्ताह से तबियत खराब हो गई थी और उनका उपचार शोभा मैनपुर क्षेत्र के अस्पताल मे किया जा रहा था। राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम ढोलसराई निवासी कुमारी गणेश्वरी मरकाम पिता मानसिंह मरकाम जाति गोंड़ उम्र लगभग 16 वर्ष शोभा हाईस्कूल मे कक्षा 11वीं में अध्यनरत थी जिनका तबियत खराब होने के कारण तीन दिन पूर्व 28 फरवरी को गुप्ता हॉस्पिटल धमतरी में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के आज सोमवार रात को कक्षा 11 वीं छात्रा ने दम तोड़ दिया आज मंगलवार को सुबह धमतरी से शव को गृह ग्राम ढोलसराई लाया गया है। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के वरिष्ठ लोग व स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या मे शामिल हुए तथा क्षेत्र मे शोक की लहर देखने को मिल रहा है।

Reporter 