पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित सिंधीयत जो मेलो में शामिल हुए सीएम साय, कहा- सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय

पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित सिंधीयत जो मेलो में शामिल हुए सीएम साय, कहा- सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय
Raipur News : राजधानी रायपुर के ललित महल में सिंधी समाज द्वारा सिंधियत जो मेलो और चेट्रीचंद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहब और सिंधी काउंसिल छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जयसिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिंधी समाज के पाँच सुपर सिंगर ने प्रस्तुति दी।

20 मार्च से देशभर में सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर स्थित ललित महल में सिंधी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिंधी समाज की परंपरा चेट्रीचंद और सिंधियत जो मेलो के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक राजेश मूणत सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान झूलेलाल की जयंती और चेट्रीचंद पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता और संस्कृति की सराहना की।