नशे के खिलाफ साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, SOG और एंटी नारकोटिक्स सेल का किया गठन
रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ सरकार ने अब निर्णायक जंग छेड़ दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।
सरकार ने एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन किया है। इन विशेष इकाइयों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में फैल रहे नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करना और नेटवर्क को तोड़ना होगा।
सरकार का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीति भी तैयार की गई है।
Raipur News: प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ पुलिस और प्रशासन मिलकर कार्रवाई करेंगे, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Reporter 