YOGI ADITYANATH STATEMENT : सड़क पर नमाज नहीं चलेगी – योगी
Home Trending Now YOGI ADITYANATH STATEMENT : सड़क पर नमाज नहीं चलेगी – योगी
Trending Nowशहर एवं राज्य
YOGI ADITYANATH STATEMENT : सड़क पर नमाज नहीं चलेगी – योगी
By KC NEWS- May 18, 2026014
YOGI ADITYANATH STATEMENT : Namaz will not be allowed on the road – Yogi
लखनऊ। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने साफ बोल दिया कि कानून सबके लिए बराबर है और सड़कें ट्रैफिक के लिए हैं, किसी भी तरह की नमाज या भीड़ के लिए नहीं।
उन्होंने कहा कि अगर किसी को नमाज पढ़नी है तो तय जगह पर पढ़े या फिर शिफ्ट में व्यवस्था करे, लेकिन सड़क पर रुकावट बिल्कुल नहीं होने दी जाएगी।
योगी ने ये भी कहा कि अगर बात प्यार से मान ली जाती है तो ठीक, नहीं तो फिर सख्ती से नियम लागू होंगे।
अपने बयान में उन्होंने ये भी जोड़ा कि यूपी में अब कानून का राज है, पहले जैसी अव्यवस्था या दंगा-फसाद की छूट नहीं दी जाएगी। विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी अब निवेश और रोजगार वाला राज्य बन रहा है, न कि अराजकता वाला।

Reporter 