आरंग विधायक एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के मार्गदर्शन में आरंग के पत्रकारों ने बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव से की सौजन्य भेंट
आरंग। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन से आरंग के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तर के महाराजा कमलचंद्र भंजदेव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर बस्तर और आरंग के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों सहित विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान महाराजा कमलचंद्र भंजदेव ने कहा कि आरंग से उनका संबंध वर्षों पुराना और ऐतिहासिक है। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि प्राचीन इतिहास में जब आरंग में युद्ध हुए थे, तब बस्तर की ओर से भी सेनाएँ सहायता के लिए पहुँची थीं। उन्होंने इसे दोनों क्षेत्रों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया।
मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने महाराजा कमलचंद्र भंजदेव को आरंग आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अवसर मिलने पर वे आरंग में आयोजित प्रमुख सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक आयोजनों, विशेष रूप से राजा मोरध्वज से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागी बनने का प्रयास करेंगे।
पत्रकारों ने इस आत्मीय मुलाकात को आरंग और बस्तर के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर पत्रकार प्रतिनिधिमंडल में रोशन चंद्राकर, रामकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा, डागेश यादव, टिकेश्वर (टिक्कू) लोधी, विनय साहू, तिलक देवांगन, मोहन साहू, सोमन साहू, देवेंद्र निराला, विनोद साहू, शुभम साहू, अंकित साहू एवं दीपक मूर्ति सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Reporter 