राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे सुहेला,मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
भाटापारा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मंगलवार को बलौदाबाजार प्रवास के दौरान सुहेला पहुंचे। उन्होंने यहां दुर्गा मैदान मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 19 नवम्बर 2026 को प्रस्तावित सुशासन संकल्प तिहार कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मंच, हेलीपेड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री सुहेला मे शासकीय महाविद्यालय का शुभारम्भ एवं 400 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 19 नवम्बर को सुहेला मे दूसरी बार आगमन होग़ा। इस कार्यक्रम मे बहुप्रतिक्षित शासकीय महाविद्यालय का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री पिछली बार आए थे तो सुहेला मे महाविद्यालय खोलने की घोषणा किये थे। इस बार उसी घोषणा को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे जिले मे लगातार विकास कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों को सौगात देते हुए कम उपज होने पर भी पूरे 21 क्विंटल प्रति एकड के मान से बोनस राशि दी जाएगी।
इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा,सीइओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आनन्द यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा,एसडीएम अतुल शेट्टे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे
Reporter 