कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर का निधन

कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर का निधन

 रायपुर। नयापारा-शिव दुर्गामंदिर चौक निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश ठाकुर का आकस्मिक निधन हो गया। अंतिम यात्रा निवास स्थान से दोपहर 12 बजे मंगलवार को निकाली जायेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी मोक्षधाम में किया जायेगा। विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के अलावा श्री ठाकुर पूरे समय कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के रुप में पार्टी से जुड़े रहे। विनम्र श्रद्धांजलि