रायपुर निगम में 100 फेरी वालों की हुई बैठक, मौदहापारा संडे बाजार में नियम पालन के निर्देश

रायपुर निगम में 100 फेरी वालों की हुई बैठक, मौदहापारा संडे बाजार में नियम पालन के निर्देश

 

संडे बाजार केके मार्ग में मौदहापारा पुलिस थाना के सामने से मस्जिद के सामने मार्ग किनारे निर्धारित सफेद रोड़ मार्किंग के भीतर लगाया जायेगा, सुबह 10 बजे तक बाजार लगाया जा सकेगा 

महापौर के निर्देश पर नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा ने लगभग 100 फेरी वालों की बैठक लेकर उन्हें जनहित में सुचारु व्यवस्था बनाने रायपुर नगर निगम और यातायात पुलिस को सहयोग देने की अपील की 

रायपुर - राजधानी शहर रायपुर में लगाया जाने वाला मौदहापारा संडे बाजार हेतु सभी व्यापारियो को पहचान पत्र अपने पास रखना अनिवार्य कर दिया गया है। स्थानीय व्यापारियो को बाजार में व्यापार करने की अनुमति दी जायेगी। मौदहापारा संडे बाजार राजधानी शहर में केके मार्ग मौदहापारा में पुलिस थाना के सामने से मौदहापारा मस्जिद के सामने तक मार्ग के किनारे सफेद रोड़ मार्किंग के भीतर लगाया जायेगा। मौदहापारा संडे बाजार साप्ताहिक रूप से नई व्यवस्था के अंतर्गत सुबह 10 बजे तक लगाया जा सकेगा। मौदहापारा संडे बाजार में आने वाले नागरिको के लिए वाहन पार्किंग स्थल दुर्गा कालेज के समीप श्री महाबीर गौशाला काम्पलेक्स को निर्धारित किया गया है। सडक पर सामान रखना संडे बाजार में व्यापारियो के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देशानुसार नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता श्री नीतीश झा सहित यातायात पुलिस नगर निगम नगर निवेश विभाग, जोन 2 नगर निगम बाजार विभाग के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में साप्ताहिक मौदहापारा संडे बाजार में व्यवसाय करने वाले लगभग 100 फेरी वालो की बैठक ली। श्री मनोज वर्मा ने फेरी वालो को शहर हित में जनसुविधा की दृष्टि से मौदहापारा संडे बाजार की सुचारू व्यवस्था कायम करने रायपुर नगर पालिक निगम और यातायात पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।
नगर निगम नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा ने सभी फेरी वालो को जनहित में जनसुविधा हेतु मौदहापारा संडे बाजार का सुव्यवस्थित संचालन राजधानी शहर में करने लोककल्याण हेतु निर्धारित नई नियमावली की जानकारी दी। सुबह 10 बजे तक व्यवसाय करने की स्थानीय व्यापारियो को अनिवार्य रूप से अपनी आईडी साथ रखने पर और निर्धारित सफेद रोड मार्किंग के भीतर बैठकर व्यवसाय करने एवं किसी भी हालत में सामान को सडक पर नहीं रखने पर नियमानुसार अनुमति दी जायेगी। सभी फेरी वालो से अपील की गई कि मौदहापारा संडे बाजार में कचरा इधर-उधर ना फेंके सफाई व्यवस्था बनाये रखे। इस बात का भी ध्यान सभी फेरी वाले रखे कि मौदहापारा संडे बाजार क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या ना आए और नागरिको को यातायात की समस्या का सामना ना करना पड़े। संडे बाजार के दौरान वाहन पार्किंग की व्यवस्था मौदहापारा में दुर्गा कालेज के समीप श्री महाबीर गौशाला काम्पलेक्स में व्यवस्था कायम करने जनसुविधा हेतु किये जाने की जानकारी फेरी वालो को दी गई।
एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला ने कहा कि राजधानी शहर रायपुर में मौदहापारा संडे बाजार का जनहित में जनसुविधा हेतु सुव्यवस्थित सुचारू संचालन सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देकर किये जाने सभी फेरी वालो का सकारात्मक सहयोग नगर निगम एवं यातायात पुलिस को अपेक्षित है। यातायात जाम होने, गंदगी फैलाया जाना पाये जाने, अव्यवस्थित वाहन पार्किंग होने जनता को असुविधा होने की स्थिति में नगर निगम रायपुर के साथ मिलकर यातायात पुलिस प्रशासन व्यवस्था कायम करने नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने बाध्य होगा। इसके लिए अव्यवस्था फैलाने वाले स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

[video width="1280" height="720" mp4="https://pratidinrajdhani.in/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260218-WA0026.mp4"][/video]