UPI पेमेंट से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक, 1 जून से होंगे बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को देशभर में कई तरह के बदलाव होते हैं। वहीं अब मई का महीना अब खत्म होने वाला है और जून की शुरूआत होने वाली है। इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई पेमेंट, बैंकिंग नियम, एटीएम ट्रांजैक्शन फीस, FD ब्याज दरें जैसे नियमों तक कई बदलाव होंगे। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन-किन चीजों में बदलाव होने वाले हैं।
पैन कार्ड से जुड़े नियम- नए इनकम टैक्स नियम 2026 के तहत PAN (Permanent Account Number) से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब कुछ लेनदेन में PAN देना जरूरी नहीं होगा, जबकि कई हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर नियम और सख्त कर दिए गए हैं। वहीं, प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में PAN की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दी गई है।

Reporter 