BENGAL POLITICS : ममता बनर्जी की करीबी सुष्मिता देव ने छोड़ा राज्यसभा सांसद पद

BENGAL POLITICS : ममता बनर्जी की करीबी सुष्मिता देव ने छोड़ा राज्यसभा सांसद पद

रायपुर डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सुष्मिता देव का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब टीएमसी पहले से ही अंदरूनी खींचतान और नेताओं के पार्टी छोड़ने जैसी चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में उनके अचानक इस्तीफे ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

हालांकि अभी तक सुष्मिता देव की ओर से इस्तीफे की वजह सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं पार्टी ने भी इस मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सुष्मिता देव टीएमसी का राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा चेहरा मानी जाती थीं और कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी की आवाज बनकर सामने आती रही हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा सिर्फ एक सांसद का पद छोड़ना नहीं, बल्कि टीएमसी के लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है।