CG TRANSFER NEWS: पोस्ट ऑफिस महकमे में बड़ा फेरबदल!
छत्तीसगढ़ डाक सर्किल में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक अधीक्षक का तबादला किया गया है, जबकि एक अन्य अधिकारी को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। इस फैसले के बाद डाक विभाग के अधिकारियों के बीच विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक एच.आर. साहू, जो वर्तमान में अंबिकापुर में सहायक डाक अधीक्षक (ASP) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें कांकेर डाक अधीक्षक (Superintendent of Post Offices) के पद पर पदस्थ किया गया है। विभाग ने यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। वहीं सरजीत सरकार, जो वर्तमान में रेल डाक सेवा (RMS) रायपुर में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। सरजीत सरकार पिछले चार वर्षों से इसी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


Reporter 