बीजेपी सहयोग केंद्र में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुनेंगे जनता की समस्याएं

बीजेपी सहयोग केंद्र में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुनेंगे जनता की समस्याएं

रायपुर – राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आम नागरिकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे साथ ही वे राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। भाजपा का सहयोग केंद्र लगातार आम जनता और सरकार के बीच संवाद का माध्यम बना हुआ है। यहां प्रतिदिन अलग-अलग मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान की दिशा में पहल करते हैं। वहीं,सहयोग केंद्र में कल प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम मौजूद रहेंगे।