85 साल की सावित्री बाई ने फहराया तिरंगा, पार्षद छगन यादव की अनूठी पहल ने जीता दिल,बुजुर्गों के सम्मान और नई पीढ़ी को संस्कार देने का दिया संदेश

85 साल की सावित्री बाई ने फहराया तिरंगा, पार्षद छगन यादव की अनूठी पहल ने जीता दिल,बुजुर्गों के सम्मान और नई पीढ़ी को संस्कार देने का दिया संदेश

गरियाबंद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरियाबंद के वार्ड क्रमांक 6 गोवर्धन पारा में देशभक्ति के साथ सम्मान और सामाजिक सरोकार की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। वार्ड के पार्षद छगन यादव ने इस वर्ष भी अपनी परंपरा को कायम रखते हुए मोहल्ले की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती सावित्री बाई यादव के हाथों ध्वजारोहण करवाया।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। बुजुर्ग सावित्री बाई के हाथों तिरंगा फहराने की पहल ने कार्यक्रम को खास बना दिया। पार्षद छगन यादव प्रतिवर्ष वार्ड के बुजुर्गों को सम्मान देते हुए स्वतंत्रता दिवस पर उनके हाथों ध्वजारोहण करवाते हैं।

छगन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का पर्व नहीं, बल्कि उन लोगों के सम्मान का अवसर भी है, जिन्होंने अपने जीवन के लंबे वर्ष समाज और देश को दिए हैं। बुजुर्ग हमारे अनुभव और संस्कार की धरोहर हैं। उनके हाथों तिरंगा फहराना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है। आने वाली पीढ़ी को भी बुजुर्गों का सम्मान करने की प्रेरणा मिलनी चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती पदमा बाई यादव, छगन लाल यादव, कमला बाई यादव, मिथिला बाई यादव, लोकेश्वरी, आरना, रतनी बाई यादव, सेवित बाई साहू, अलका आरना, राधा बाई यादव, कौशलिया बाई यादव, रिंकी पवार, संतोषी यादव, प्रदीप यादव, टिकेश्वर यादव, सुनील यादव, संतोष यादव, प्रह्लाद यादव, गुनाचूं यादव, प्रेम यादव, परस राम ध्रुव, मनु यादव, बबीता यादव, त्रिलोक देवांगन, जोहत राम सिन्हा, पिंटू यादव, रामखेम ध्रुव, बिसाहू राम यादव, मेहुल पवार, जालम साहू, बाबूलाल साहू, संत राम देवांगन, टार्जन, रश्मिता यादव, संगीता यादव, शारदा यादव, मुकेश यादव, देवेंद्र यादव, शिवम यादव, ललित यादव, बृज बाई यादव, नवीना यादव, नवीन, धर्मेंद्र, श्रवण, लक्की, सत्यम, तरुण, गोलू, टंकेश्वर, भोलू, चेतना, किरण, निकिता, बबिता, कंचन, लक्ष्मी बाई यादव, नीनि, मुस्कान, लला, ननू, रीता बाई यादव, रमेश, पुष्पा बाई, यशोदा बाई यादव, ठाकुर, मालती बाई ध्रुव, कुंडो बाई यादव, बालमती सिन्हा, राम बाई, रानू साहू, शेष नारायण सिन्हा, पुरुषोत्तम, नरेंद्र यादव, दीपिका, चिकी, शांति बाई यादव, अंजू, इच्छा बाई, मिली, काजल, सावित्री यादव, निशा, बिमला, राजा, जमुना साहू, गौरी, कमला बाई यादव, अरुण बाई एवं केसर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वार्डवासियों ने एकजुट होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 85 वर्षीय सावित्री बाई के हाथों ध्वजारोहण की तस्वीर पूरे आयोजन का भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण रही।