तिल्दा-नेवरा में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब; गूंजे भारत माता की जय के नारे
तिल्दा नेवरा -स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को तिल्दा नेवरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, स्कूली बच्चे और भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत बीएनबी हाई स्कूल से हुई। यात्रा की अगुवाई राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डाक्टर खुमान वर्मा वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, राम पंजवानी,रमेश रिंकू अग्रवाल, रानी सौरभ जैन, जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा और सौरभ जैन ने की। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।हर भारतीय के दिल में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना होनी चाहिए।आज तिल्दा नेवरा में उमड़ा यह जनसैलाब देश के प्रति लोगों की आस्था और समर्पण को दर्शाता है।हमारा तिरंगा हमें वीर जवानों के बलिदान और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की याद दिलाता है।हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक परिवार को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है।हम सभी संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान को हमेशा सर्वोपरि रखेंगे।युवा पीढ़ी देश के विकास में अपनी भूमिका निभाए और राष्ट्र निर्माण में आगे आए।तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे, भारत माता का गौरव हमेशा बढ़ता रहे।रमेश रिंकू अग्रवालने कहा तिरंगा हमारी पहचान है और देश की एकता का प्रतीक है।आज तिल्दा नेवरा की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब गर्व की बात है।हमारे वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।उनके बलिदान को याद करना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना हमारा कर्तव्य है।हर घर तिरंगा अभियान लोगों को देश के प्रति अपनीभावनाएं व्यक्त करने का अवसर देता है।हम सभी मिलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें।बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना हम सबकी जिम्मेदारी है।आइए संकल्प लें—तिरंगे का सम्मान हमेशा सर्वोच्च रहेगा।

Reporter 