CG NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए CSPDCL के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार वर्मा सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL), रायपुर तिल्दा उप-संभाग के तुलसी/टोहड़ा वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता के रूप में कार्यरत अनिल कुमार वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य, दायित्वों के प्रति समर्पण और विद्युत प्रसारण व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विद्युत प्रसारण व्यवस्था किसी भी क्षेत्र की औद्योगिक, व्यावसायिक और घरेलू गतिविधियों की महत्वपूर्ण आधारभूत आवश्यकता है। ऐसे में विद्युत तंत्र के संचालन, रखरखाव और तकनीकी प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। रायपुर तिल्दा उप-संभाग के तुलसी/टोहड़ा वितरण केंद्र में कनिष्ठ अभियंता के रूप में कार्यरत अनिल कुमार वर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी एवं कार्यकुशलता के साथ कररहे हैं।
उनके कार्य के दौरान तकनीकी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी, विद्युत आपूर्ति से संबंधित परिस्थितियों में तत्परता तथा विभागीय दायित्वों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की भावना को विशेष रूप से सराहा गया। उनके इसी कार्य समर्पण को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया।
अनिल कुमार वर्मा ने कहा की इस उत्कृष्ट सम्मान के साथ ही विभाग और समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं। मैं भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देने के लिए संकल्पित हूँ।
जिम्मेदारी और समर्पण से बनाई अलग पहचान

Reporter 