लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक 9 आरोपी पकड़े गए
अभनपुर/गोबरा नवापारा। CG NEWS: नवापारा में लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लल्ला सोनवानी के सहयोगी बताए जा रहे अर्जुन टंडन को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक लल्ला सोनवानी समेत 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अर्जुन टंडन का उसके क्षेत्र में जुलूस भी निकाला। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके इलाके में जुलूस निकाल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों में कानून का डर पैदा करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
मामले में पुलिस ने कई गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
यह पूरा मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है, जहां लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

Reporter 