सेवा सहकारी समिति तिरगा की 67वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

सेवा सहकारी समिति तिरगा की 67वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

 
770 पंजीकृत कृषक सदस्यों वाली समिति में इस वर्ष 8 नए सदस्यों की भर्ती

तिरगा। सेवा सहकारी समिति मर्यादित तिरगा पंजीयन क्रमांक 1202 की स्थापना 23 मई 1959 को हुई थी। समिति की 67वीं वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को समिति कार्यालय में किया गया। आमसभा में आश्रित ग्राम तिरगा एवं झोला के बड़ी संख्या में कृषक सदस्य उपस्थित रहे।
 बैठक में समिति की गतिविधियों, वित्तीय स्थिति, बजट एवं आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2026-27 में समिति द्वारा कुल 215.25 लाख रुपये का नगद एवं खाद ऋण वितरण किया गया। वहीं खरीफ वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर कुल 28,780.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया, जिसका शत-प्रतिशत परिवहन किया गया।
समिति द्वारा किसानों को आधुनिक बैंकिंग एवं डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। समिति में माइक्रो एटीएम एवं csc सुविधा का संचालन किया जा रहा है। वहीं सीएसी के माध्यम से किसानों का ई-केवाईसी  एवं अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे समिति के कृषक सदस्यों को लाभ मिल रहा है।
आमसभा में संचालक मंडल की कार्यवाही का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित वित्तीय पत्रक का अनुमोदन, वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव तथा अंकेक्षण संबंधी प्रस्ताव सहित अन्य विषयों पर चर्चा एवं अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रीतपाल बेलचंदन, अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग तथा देवसिंह ठाकुर, प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित रहे।
आमसभा में कृषक सदस्यों गैदलाल देशमुख, बाबूलाल देशमुख, जैन देशमुख, उमेश देशमुख, खुमान देशमुख, हीरालाल दिल्लीवार, युवराज देशमुख, टिकेश्वर दिल्लीवार, रामसाय बेलचंदन, सुखित राम ढीमर, लक्ष्मण ठाकुर, दयाराम दिल्लीवार, महेश्वर यादव, नम्मूलाल, शिव प्रसाद देशमुख, कमल किशोर बेलचंदन, तिलक राम यादव, पारसनाथ, अश्वनी देशमुख, दिलीप कुमार ढीमर, विनय ठाकुर, मोहन देशमुख सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
समिति की स्थापना के 67 वर्षों के सफर में तिरगा एवं झोला क्षेत्र के किसानों को ऋण, खाद तथा धान उपार्जन जैसी सहकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।