Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, नवंबर से जनवरी तक रद्द रहेंगी छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें, सफर से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट….
रायपुर l रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। एक बार फिर नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी माह में दिक्कतों भरा हफ्ता होने वाला है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 5 ट्रेने रद्द कर दी गयी है। साथ ही 2 ट्रेनों का रुट बदल दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल पर काम के चलते ऐसा किया गया है।
रेलवे ने बताया ट्रेन रद्द होने का कारण
रेलवे के अनुसार, रेलवे ट्रैक को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए कुछ दिनों तक ट्रैक पर काम किया जाएगा। 24 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनी-राजखरसावां सेक्शन में अप व डाउन लाइन में ट्रेक नवीनीकरण का काम किया जाना है।
जिसे देखते हुए 4 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच हर मंगलवार एवं शुक्रवार को मेगा ब्लॉक किया जाएगा। ऐसे में बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेने रद्द कर दी गयी है और 2 ट्रेनों का रुट बदल दिया गया है। तो अगर आप भी इन दिनों इन ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो लिस्ट जरूर देख लें।
रद्द होने वाली गाडियाँ
टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18109 / 18110) – नवम्बर 2026 में दिनांक 24 व 27 को, दिसम्बर 2026 में 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 को और जनवरी 2027 में 01, 05, 08, 12 व 15 को रद्द रहेगी।
नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12767) – नवम्बर 2026 में दिनांक 23 व 30 को, दिसम्बर 2026 में 07, 14, 21, 28 को और जनवरी 2027 में 04 व 11 को रद्द रहेगी।
सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12768) – नवम्बर 2026 में दिनांक 25 को, माह दिसम्बर 2026 में 02, 09, 16, 23, 30 को तथा माह जनवरी 2027 में 06 व 13 को रद्द रहेगी।
सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20822) – नवम्बर 2026 में दिनांक 21 व 28 को, माह दिसम्बर 2026 में 05, 12, 19, 26 को तथा माह जनवरी 2027 में 02 व 09 को रद्द रहेगी।
पुणे- सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20821) – नवम्बर 2026 में दिनांक 23 व 30 को, माह दिसम्बर 2026 में 07, 14, 21, 28 को तथा माह जनवरी 2027 में 04 व 11 को रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां
योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18478) – नवम्बर 2026 में दिनांक 23 व 30 को, माह दिसम्बर 2026 में 07, 14, 21, 28 को तथा माह जनवरी 2027 में 04 व 11 को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग होकर पुरी जायेगी।
आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13288) – नवम्बर 2026 में दिनांक 26 को, माह दिसम्बर 2026 में 03, 10, 17, 24 व 31 को तथा माह जनवरी 2027 में 07 व 14 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कांद्रा-सीनी (टाटानगर-गामहारीया छोड़कर) मार्ग होकर दुर्ग आयेगी।

Reporter 