CG : अज्ञात हमलावरों ने रॉड और डंडे से वार कर सरपंच को उतारा मौत के घाट, तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में मिले
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्राम मोहपाल के सरपंच मंगल सिंह मरकाम उम्र 56वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का हो गई। बुधवार सुबह मंगल सिंह गांव के तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल फरसगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर खून के निशान और संघर्ष के संकेत मिलने से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर मृतक की बाइक भी मिली है। इसके अलावा खेत के किनारे रॉड और डंडे पड़े मिले हैं।
मृतक सरपंच के पुत्र विक्रम ने बताया कि उनके पिता मंगलवार शाम करीब 6 बजे पंचायत कार्यालय जा रहा हूं, कहकर घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। गांव में उनके दो घर होने के कारण परिवार को लगा कि संभवतः वे पुराने घर की तरफ रुक गए होंगे।
इसी बीच बुधवार सुबह सूचना मिली कि मंगल सिंह तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल फरसगांव अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंगल सिंह के शरीर पर चोट के निशान, घटनास्थल पर मिले खून और संघर्ष के संकेत तथा पास में मिले रॉड-डंडे को लेकर परिजनों ने जानलेवा हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी।

Reporter 