भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय,जिलाध्यक्ष भरत सिंह और जिला पंचायत चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश सिंहा की रणनीति से भाजपा ने रखा निर्विरोध जीत का नींव,अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों निर्विरोध जीता दिया कुशल रणनीतिज्ञ होने का प्रमाण

भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय,जिलाध्यक्ष भरत सिंह और जिला पंचायत चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश सिंहा की रणनीति से भाजपा ने रखा निर्विरोध जीत का नींव,अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों निर्विरोध जीता दिया कुशल रणनीतिज्ञ होने का प्रमाण

जशपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय के मार्गदर्शन और भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह के सफल रणनीति और जिला पंचायत चुनाव के प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा के प्रयास से भाजपा की जिला पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है।यहां दोनो के सफल प्रयास से भाजपा निर्विरोध चुनाव जीत जिला पंचायत सरकार बनाने में सफल हुई है।

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला पंचायत चुनाव में निर्विरोध सरकार बनाने रणनीति तैयार किया गया,जिसका खाका भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय के मार्गदर्शन और भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह के सफल रणनीति और जिला पंचायत चुनाव के प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा ने तैयार किया।इनके द्वारा सभी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को एकजुट रखते हुए पहले एकतरफा संख्या बल में जीत हासिल किया उसके बाद अन्य दलों के डीडीसी और निर्दलीय डीडीसी से संपर्क कर उनका समर्थन देने अपील किया।

विदित हो कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के घोषित 09 और समर्थित 01 प्रत्याशी ने जीत दर्ज किया है वहीं कांग्रेस के 03 और समर्थित एक प्रत्याशी ने डीडीसी चुनाव में जीत दर्ज किया जिसके बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना लगभग तय हो चुका था,भाजपा के सामने यहां अब निर्विरोध चुनाव करा जीत हासिल करना एकमात्र लक्ष्य रखा गया,जिसमें जीत का नींव रखने अहम जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने उठाया और सफल रणनीति बना यहां निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जीत दर्ज किया।भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर अध्यक्ष सालिक साय और उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दिया है।