CG BREAKING : दुर्ग खेत के बाद अब जंगल में अफीम फार्मिंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती का एक और मामला सामने आया है। इस बार मामला Balrampur district से सामने आया है, जहां कुसमी थाना क्षेत्र के सरनाटोली गांव के पास जंगल किनारे अफीम की खेती पकड़ी गई है।
ग्रामीणों ने जब खेत में लगे अफीम के पौधे और डोडों में लगाए गए चीरे देखे तो इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद Kusmi एसडीओपी समेत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अफीम की फसल पूरी तरह तैयार थी और उससे अफीम निकालने की तैयारी भी हो चुकी थी।
इधर, Durg district में अफीम मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। बीजेपी नेता Vinayak Tamrakar के भाई की अवैध दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। उनके भाई बृजेश ताम्रकार पर गांव की 32 डिसमिल जमीन पर करीब 20 साल से कब्जा करने का आरोप था।
मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में यह कब्जा हटाया गया। वहीं भिलाई में जिस खेत में अफीम की खेती पकड़ी गई थी, वहां अब पूरी फसल उजाड़ दी गई है। अफीम के पौधों के बाद खेत में लगी मक्के की फसल को भी हटाया जा रहा है ताकि जमीन पूरी तरह खाली कराई जा सके।

Reporter 