करेंसी टावर की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी
रायपुर । राजधानी के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे वे जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं, तभी लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। अंदर रोशनी और वेंटिलेशन की कमी के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी।उन्होंने मोबाइल के जरिए अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर तुरंत मदद पहुंची। करीब 20 मिनट की कोशिश के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Reporter 