पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें अपने स्टेटस, खाते में नहीं आए 2000 रुपये तो क्या करें?
डेस्क। PM Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में तारकेश्वर से 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. इसके तहत सभी पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर हुए हैं. अगर, आप लाभार्थी सूची में अपना नाम या किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से अपना स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले PM Kisan Portal पर जाएं. होमपेज पर ‘Know Your Status’ या ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करें. अपना Registration No. या मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha कोड दर्ज करें. इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें. स्क्रीन पर आपकी किस्त और आवेदन की पूरी जानकारी आ जाएगी.
पश्चिम बंगाल से PM मोदी ने जारी की 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर स्थित है. यहीं से प्रधानमंत्री ‘पश्चिम बंग दिवस’ समारोह में शामिल होकर कई केंद्रीय योजनाओं का शुभारंभ और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त भी जारी की. इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई.
क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं.
पीएम किसान योजना की लिस्ट कैसे देखें
पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएंइसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करेंअब अपने राज्य, जिले, उप जिले, ब्लॉक और गांव का नाम चुनेंGet Report पर क्लिक करें, आपके सामने पूरे गांव के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी
इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं.
अभी तक किस्त नहीं आई तो क्या करें?
अगर, किसी किसान के बैंक में अभी तक किसान योजना के पैसा नहीं आए हैं, तो हो सकता है कि आपके दस्तावेजों में कोई कमी हो. ऐसे में अपना e-KYC, लैंड सीडिंग, आधार और बैंक खाता लिंक करें, क्योंकि योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है. इसे पूरा करने के लिए PM Kisan Portal पर जाकर ओटीपी या फेस-ऑथेंटिकेशन के जरिए अपडेट करें. आपके भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं, इस जरूर देख लें. अगर, यह ‘No’ है, तो अपने कृषि कार्यालय या पटवारी से संपर्क करें.

Reporter 