ASSAM FLOOD : असम की बाढ़ पर छत्तीसगढ़ का बड़ा ऐलान
रायपुर। असम में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार मदद के लिए आगे आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
साय ने कहा कि इस मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ की जनता और सरकार असम के लोगों के साथ खड़ी है।
असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर है। इस साल बाढ़ से 99 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 जिलों में 1.47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। गोलाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में है, जहां 61 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

Reporter 