SONU NIGAM SURGERY : दर्द में भी नहीं रुके सोनू, डॉक्टरों के लिए गाया गाना
रायपुर। सर्जरी के दौरान भी संगीत नहीं छोड़ा: सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेडिकल टीम के लिए मोहम्मद रफी का मशहूर गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाते नजर आ रहे हैं।
सोनू निगम ने बताया कि उन्होंने सर्जरी के दौरान डॉ. नीलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए अचानक यह परफॉर्मेंस किया। उन्होंने इस पल को ‘जॉय ऑफ म्यूजिक’ बताया।
वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी दिखे और कमेंट्स के जरिए उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Reporter 