Raipur Bulldozer Action: रावतपुरा फेस-2 में गरजा बुलडोजर, बिना नक्शे के बने 40 मकानों पर कार्रवाई

Raipur Bulldozer Action: रावतपुरा फेस-2 में गरजा बुलडोजर, बिना नक्शे के बने 40 मकानों पर कार्रवाई

रायपुर. राजधानी के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजरों के साथ पहुंची है. नक्शा पास कराए बिना निर्माण किए गए मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. निगम अधिकारियों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है.

40 मकानों को थमाया गया नोटिस

जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा फेस-2 में करीब 40 मकानों को नोटिस जारी किया था. इन मकानों के मालिकों ने बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण कराया है. नोटिस के बाद अब निगम की टीम आज कार्रवाई करने पहुंची है.