CG- डेढ़ लाख की रिश्वत मांगना GST असिस्टेंट कमिश्नर को पड़ा भारी, ACB की गिरफ्तारी के बाद विभाग ने किया सस्पेंड

CG- डेढ़ लाख की रिश्वत मांगना GST असिस्टेंट कमिश्नर को पड़ा भारी, ACB की गिरफ्तारी के बाद विभाग ने किया सस्पेंड

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कोरबा में रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी पर निलबंन की गाज गिरी है. आंचल गिरी पर कबाड़ी कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है. शिकायत पर ACB की टीम ने शनिवार को उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. अब छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने निलंबन कार्रवाई के संबंध में आदेश जारी किया है.