कलेक्टर ने दिया सख्त निर्देश,कहा सभी नोडल अधिकारी बालक और बालिका छात्रावासों में निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, दरवाजे खिड़की की स्थिति और शौचालय किचन की साफ सफाई की व्यस्था की देंगे विस्तृत रिपोर्ट,वहीं बैठक में अनुपस्थित होने के कारण नेशनल हाईवे के अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी

कलेक्टर ने दिया सख्त निर्देश,कहा सभी नोडल अधिकारी बालक और बालिका छात्रावासों में निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, दरवाजे खिड़की की स्थिति और शौचालय किचन की साफ सफाई की व्यस्था की देंगे विस्तृत रिपोर्ट,वहीं बैठक में अनुपस्थित होने के कारण नेशनल हाईवे के अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी

जशपुर । कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम और छात्रावास के निरीक्षण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को प्रतिमाह निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा बालक और बालिका छात्रावासों के लिए अलग अलग नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी को भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, दरवाजे खिड़की की स्थिति और शौचालय किचन की साफ सफाई की व्यस्था की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आश्रम, छात्रवास में होस्टल अधीक्षक रात में निवास करते हैं कि नहीं इसके भी जानकारी रिपोर्ट में देंगे । उन्होंने कहा बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कलेक्टर ने लापरवाही करने वाले छात्रावास अधीक्षक की जानकारी निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारीयों को देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में नेशनल हाईवे के अधिकारी के अनुपस्थित होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री घोषणा और मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के घोषणा के कार्यों में बंदरचुआं बस स्टैंड के कार्य, जशपुर में दिव्यांग बच्चों के स्कूल के निर्माण कार्य,सोनार समाज का सामाजिक भवन बगीचा का मंगल भवन,पुल पुलिया और सड़क निर्माण कार्य, आदि अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा किए और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा सभी निजी अस्पताल प्रत्येक माह के 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं स्वास्थ्य जांच सोनोग्राफी और अन्य महिलाओं का नियमित जांच करेंगे।इस संबंध में सभी प्राइवेट अस्पताल से प्रमाण पत्र लेने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल शासन के नियमों का उलंघन करते पाए गए तो कारवाई की जाएगी।