CG PROPERTY TAX : 30 अप्रैल तक टैक्स भर लो!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ी राहत मिल गई है। अब आम लोग 30 अप्रैल तक बिना किसी पेनाल्टी के टैक्स जमा कर सकते हैं।
लेकिन ध्यान रहे 1 मई के बाद अगर टैक्स भरा, तो सीधे 17% तक सरचार्ज देना पड़ेगा। यानी अभी मौका है, बाद में जेब पर भारी पड़ेगा।
सरकार ने सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं को साफ निर्देश दे दिए हैं कि इस बार हर हाल में राजस्व टारगेट पूरा करना है। इसलिए अब घर-घर जाकर वसूली भी होगी और लोगों को ऑनलाइन पेमेंट के लिए भी कहा जाएगा।
रायपुर की बात करें तो यहां 369 करोड़ का टारगेट था, लेकिन अब तक करीब 310 करोड़ ही वसूली हो पाई है। अभी भी 40-50 हजार लोग टैक्स नहीं भर पाए हैं, जिन पर अब प्रशासन का फोकस है।

Reporter 