राज्यपाल रेमन डेका ने नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य रितेश जैन को किया सम्मानित
रायपुर। राज्यपाल डेका ने सर्वाधिक रक्तदान करने वाले प्रदेश के 30 स्वैच्छिक रक्तदाताओं सहित कई संगठनों और संस्थाओं के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकभवन में रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य लोगांे ने उत्सव पूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन तोमन साहू ने स्वागत उदबोधन दिया तथा छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. रूपल पुरोहित ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष रूपेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष संजय पटेल, रेडक्रॉस ब्लड सेंटर रायपुर के प्रभारी डॉ. सत्यनारायण पाण्डेय, पूर्व चेयरमेन अशोक अग्रवाल रेडक्रॉस के पदाधिकारी, स्वैच्छिक रक्तदाता तथा सहयोगी, संस्थानों तथा संगठनों के सदस्य उपस्थित थे, रितेश जैन ने कहा राजभवन में सम्मान पाकर मै अभिभूत हूँ, इस सम्मान के लिए हमारी संस्था नवदृष्टि फाउंडेशन, मेरा परिवार व जिले के रक्त दानियों के सहयोग के लिए आभारी हूँ जिन्होंने समय समय पर हमारा उत्साह बढ़ाया व रक्तदान करने व करवाने हेतु प्रेरित किया। कुलवंत भाटिया ने कहा रितेश जैन के आज राज भवन में सम्मानित होने पर हमारी संस्था का हर सदस्य गर्व महसूस कर रहा है, इस सम्मान से हमारा उत्साह बढ़ेगा व संस्था का हर सदस्य जनहित के कार्यों हेतु प्रेरित होगा। रितेश जैन के सम्मानित होने पर उन्हें जैन समाज एवं पुरे शहर से बधाइयाँ मिल रही हैं। आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल ने कहा रितेश जैन इस सम्मान को डिसर्व करते हैं कोई भी जरूररत मंद व्यक्ति जिसे ब्लड की आवयश्कता होती है उसके लिए रितेश जैन 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं व उनकी सहायता हमेशा निस्वार्थ भाव से करते हैं।

Reporter 