संकल्प सेवा अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
सारंगढ़ में संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड क्र.03 में आयोजित ‘आँगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव सम्मिलित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों का सम्मान किये.

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें हमारे समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। माताओं, बहनों एवं बच्चों से संवाद कर उनके पोषण, आहार और स्वास्थ्य की देखभाल करने का महत्वपूर्ण कार्य हमारी बहनें करती हैं।

Reporter 