-केशकाल जैन मंदिर में सोने-चांदी व नकदी सहित 5 लाख की हुई चोरी

-केशकाल जैन मंदिर में सोने-चांदी व नकदी सहित 5 लाख की हुई चोरी

कोंडागांव। जिले के केशकाल नगर में चोरों ने बीती रात में पुलिस थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित जैन मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित 5 लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आस-पास के इलाकों में सुराग तलाश रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और वहां रखे कीमती सामान को लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी शामिल हैं। इनकी कुल कीमत 05 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम मंदिर पहुंचकर टीम मंदिर परिसर और आस-पास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए सुराग जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि मंदिर में रखे सामान और वहां की गतिविधियों की जानकारी रखने वाला कोई व्यक्ति भी चोरी में शामिल हो सकता है। पुलिस इस पहलू समेत अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही चोरी गए सामान को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।