जशपुर जिले के पांच नगरीय निकायों में मनोनयन,विकास और जनभागीदारी पर रहेगा फोकस,सभी नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों की घोषणा

जशपुर जिले के पांच नगरीय निकायों में मनोनयन,विकास और जनभागीदारी पर रहेगा फोकस,सभी नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों की घोषणा

जशपुर। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में नामांकित पार्षद (एल्डरमैन) की सूची जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार जिले की नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में अलग-अलग सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को मनोनीत कर प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे स्थानीय निकायों में विकास कार्यों, जनभागीदारी तथा प्रशासनिक समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जारी सूची के अनुसार जशपुर जिले के नगर पालिका जशपुरनगर, नगर पंचायत पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा एवं कुनकुरी में नामांकित पार्षदों की नियुक्ति की गई है।

जशपुर जिले के नामांकित पार्षद (एल्डरमैन):

▪️ न.पा. जशपुरनगर – संतोष सिंह, नीतू गुप्ता, रायश्याम राम, ओम प्रकाश नायक, रूपेश सोनी

▪️ न.पा. पत्थलगांव – हरजीत सिंह भाटिया, अनिल मित्तल, अवधेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल, भवानी शर्मा

▪️ न.पं. कोतबा – उमाशंकर भगत, शकीला कंवर, रोहित कुमार साहू

▪️ न.पं. बगीचा – लोकनाथ यादव, हरि शंकर साय पैंकरा, सुनीता शर्मा

▪️ न.पं. कुनकुरी – अभिषेक झा, लक्ष्मी बाई, चाणक्य कुमार चौहान

स्थानीय स्तर पर इन मनोनयनों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि नए नामांकित पार्षद निकायों की बैठकों और विकास योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।