*बगीचा एवं महादेवडांड मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक,प्रतीक सिंह एवं उपाध्यक्ष महेश यादव पहुंचे धान खरीदी केंद्र साहीडांड,,,किसानों से जानकारी लिए केंद्र की व्यवस्था के बारे में,,,*

*बगीचा एवं महादेवडांड मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक,प्रतीक सिंह एवं उपाध्यक्ष महेश यादव पहुंचे धान खरीदी केंद्र साहीडांड,,,किसानों से जानकारी लिए केंद्र की व्यवस्था के बारे में,,,*

साहीडांड - बगीचा एवं महादेवडांड के मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक,प्रतीक सिंह उपाध्यक्ष महेश यादव साहीडांड मंडी केंद्र में पहुंचकर केंद्र मे विक्री कर रहे किसानों से रूबरू होते हुए केंद्र में किसानों से अपने धान की विक्री केंद्र की व्यवस्था के बारे मे जानकारी लिए।किसानों ने भी सरकार की सराहना करते हुए व्यवस्था अच्छा होने एवं धान विक्री करने मे कोई परेशानी न होने की बात कही।किसानों को हरिश कुमार आरिक ने बताया की धान खरीदी का समय बढ़ेगा और छूटे किसानों का टोकन धान भी बढ़ जायेगा चिंता करने की कोई बात नही है सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है।मंडी प्रबंधक मुकेश यादव ने बताया अभी तक साहीडांड खरीदी केंद्र में 63290 क्विंटल धान 815 किसानों का खरीदा जा चुका है आगे उन्होंने कहा केंद्र में कुल 1400 पंजीकृत किसान हैँ अभी लगभग 20 प्रतिशत किसान धान विक्री करने से वंचित हैँ।