बगीचा नगरपंचायत में हो सकता है नव दुर्गा का स्थापना,होंगी नारी शक्तियां विराजमान,अधिकांश वार्डों में महिला सीट होने से नगर सरकार में दिखेगा नारी नेतृत्व,विस्तार से जानने पढ़ें पूरी खबर

बगीचा नगरपंचायत में हो सकता है नव दुर्गा का स्थापना,होंगी नारी शक्तियां विराजमान,अधिकांश वार्डों में महिला सीट होने से नगर सरकार में दिखेगा नारी नेतृत्व,विस्तार से जानने पढ़ें पूरी खबर

जशपुर : नगरपंचायत बगीचा में इस बार नव दुर्गा का स्थापना होने जा रहा है,यहां अधिकांश वार्डों में महिला सीट होने से नारी शक्तियां विराजमान होंगी।अधिकांश वार्डों में महिला सीट होने के कारण नगर सरकार में नारी नेतृत्व नजर आयेगा।

ज्ञात हो कि नगरीय निकाय चुनाव में इस वक्त बगीचा नगरपंचायत में अधिकांश वार्डों में महिला सीट आरक्षित निर्धारित हुआ है,जिस कारण यहां 14 वार्डों में से लगभग 8 वार्डों में नारी शक्तियां नगर सरकार चलाने सामने आ रही है। आरक्षण रोस्टर उपरांत वार्ड क्रमांक 02,03,06,09,12,13 महिला आरक्षण सीट शासन ने तय किया है,वहीं वार्ड क्रमांक 07 से कई बार की पार्षद रह चुकी महिला उम्मीदवार मैदान में है इस प्रकार वार्ड क्रमांक 10 से निर्दलीय महिला पार्षद भी अपनी किस्मत आजमा रही है।इन दोनों महिला शक्तियों का वार्ड में पलड़ा भारी नजर आ भी रहा है,वहीं अध्यक्ष पद में भी महिला प्रत्याशी मैदान में है।यदि ये तीनों महिला चुनाव जीत कर सामने आती है तो नगरपंचायत बगीचा में नारी शक्ति के रूप में नव दुर्गा का स्थापना अवश्य हो सकता है,क्योंकि चुनावी अंक गणित कहता है 14 में से 06 सीट महिला आरक्षण निर्धारित है वहीं अध्यक्ष सहित अन्य दो वार्डों में महिला शक्ति भारी दिख रही जिनके जीत कर सामने आने पर कुल 09 महिला प्रत्याशी नगरपंचायत में काबिज होंगे अर्थात नवदुर्गा का स्थापना हो सकता है कहा जाए तो गलत नहीं होगा।यहां ऐसा होने पर नारी शक्तियों के हाथ में नगरपंचायत बगीचा का बागडोर जायेगा।

इन वार्डों में निश्चित ही होंगी महिला शक्तियां विराजमान

वार्ड क्रमांक 02 बिमला यादव निर्दलीय,शकुन्ती रवि कांग्रेस,रुपलता मिश्र भाजपा मैदान में हैं।

वार्ड क्रमांक 03 धनकुंवेर नागेश कांग्रेस,सरोज नागेश भाजपा,मंगली बाई निर्दलीय,सनमइत बाई निर्दलीय,संतोषी नागेश निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 06 सरस्वती जयसवाल भाजपा,अनवरी (ताहिर चिश्ती)निर्दलीय,मीना रजक निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 09 अलका सोनी भाजपा,आशा कुजूर कांग्रेस,नीमा प्रभा एक्का (निर्मल) निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 12 प्राची प्रमोद गुप्ता कांग्रेस,सविता गुप्ता भाजपा

वार्ड क्रमांक 13 अनिमा भाजपा,कांति कांग्रेस, मनियारो भगत निर्दलीय

तीन वार्ड सहित अध्यक्ष के पद पर महिला प्रत्याशी

अध्यक्ष पद हेतु इस वक्त कांति दुर्गेश मैदान में है जिनका सीधा सीधा मुकाबला प्रभात सिदाम भाजपा,बलराम नागेश निर्दलीय,मधुसूदन भगत निर्दलीय और राजेश केरकेट्टा से है,वहीं वार्ड क्रमांक 07 मुक्त सीट से अब तक अपराजेय रही महिला प्रत्याशी गीता सिंहा मैदान में है जिसका सीधा मुकाबला दिनेश शर्मा भाजपा प्रत्याशी से है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 10 मुक्त सीट है जिसमें दो दो नारी शक्तियां मैदान में है जबकि यहां एक पुरुष प्रत्याशी मैदान में है।यहां भाजपा ने हरिशंकर पैंकरा को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने सुशीला बाई को मैदान में उतारा है जबकि यहां से दूसरी बार किस्मत आजमा रही समाजसेवी और पार्षद प्रेमा योगेश मैदान में है।जिनके बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 15 में भी महिला प्रत्याशी मैदान में जबकि यहां से तीन पुरुष प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं,यहां निर्दलीय चुनाव लड़ रही मोनिका केरकेट्टा अपना किस्मत आजमा रही है,जबकि भाजपा ने विमल केरकेट्टा,कांग्रेस ने फ्रांसिस लकड़ा को प्रत्याशी घोषित किया है वहीं भोक्तो राम नागेश निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है।

इस प्रकार देखा जाये तो कुल महिला आरक्षित सीट 06 और 04 मुक्त सीट में से चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी जीत कर सामने आती है,तो नारी शक्ति के रूप में नव दुर्गा का स्थापना होना नगरपंचायत बगीचा में निश्चित है।