*केंद्रीय बजट गरीब,किसान, युवा,महिला मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए होगी मिल का पत्थर साबित :विधायक रायमुनी भगत*

*केंद्रीय बजट गरीब,किसान, युवा,महिला मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए होगी मिल का पत्थर साबित :विधायक रायमुनी भगत*

केंद्रीय बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए होगा मील का पत्थर साबित : श्रीमती रायमुनी भगत

जशपुर : केंद्रीय बजट गरीब,किसान,युवा, महिला,मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा,उक्त कथन जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहते हुए बताया कि मोदी सरकार में सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुवे आज का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया है।यह केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

श्रीमती रायमुनी भगत ने आगे कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य भवन में बना पहला बजट भारत के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है।आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और छोटे करदाताओं के लिए आसान व्यवस्था की गई है। दवाइयां, कपड़े, जूते, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण, बायोगैस-सीएनजी सहित कई रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलेगी।जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा। 

इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है।पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। विदेश यात्रा और विदेशों में पढ़ाई भी पहले की तुलना में सस्ती होगी।इस बजट में महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के तहत स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, मानसिक स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म के लिए राज्यों में पांच रीजनल हब स्थापित किए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर होगा और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।देश की आर्थिक मजबूती के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश से औद्योगिक विकास और रोजगार को नई गति मिलेगी। वहीं खेलो इंडिया मिशन और शिक्षा क्षेत्र में सुधारों से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।बजट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।श्रीमती रायमुनी भगत ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक, विकासशील और जनकल्याणकारी बजट के लिए आभार व्यक्त किया है।