CG SUICIDE CASE : छात्रा ने दी जान, छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप!
अंबिकापुर. पटपरिया में 19 साल की बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा अंतरा शाह ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंतरा अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
बताया गया कि रात में अंतरा बिस्तर पर नहीं थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाथरूम की खिड़की से देखने पर उसका शव फांसी पर लटका
मामले में छात्रा के परिजनों ने एनएसयूआई के छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि छात्र नेता के मोबाइल में कुछ चैट या वीडियो थे और उन्हें परिजनों को दिखाने की धमकी देकर अंतरा को परेशान किया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी घटना पर दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

Reporter 