गौठान के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा

तखतपुर : तखतपुर क्षेत्र में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सकरी पुलिस ने ग्राम गिरधौना स्थित गौठान के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 10,500 रुपए नगद, 52 ताशपत्ती, एक बोरी फट्टी और एक अधजली मोमबत्ती जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में थाना प्रभारी सकरी संजय सिन्दे के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और पेट्रोलिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गिरधौना के गौठान के पास कुछ लोग रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 9 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. लेखू सिंगरौल (35 वर्ष), पिता लतेल, निवासी ग्राम मोंछ, थाना तखतपुर।

  2. भुलउ राम सिंगरौल (39 वर्ष), पिता सीताराम, निवासी ग्राम मोंछ।

  3. सुनील सिंगरौल (32 वर्ष), पिता रूपचंद, निवासी ग्राम मोंछ।

  4. संतोष ध्रुव (40 वर्ष), पिता बेदूराम, निवासी ग्राम मोंछ।

  5. नरेन्द्र सिंगरौल (36 वर्ष), पिता अजय, निवासी ग्राम गिरधौना।

  6. नोहर कुमार सिंगरौल (45 वर्ष), पिता पुनाराम, निवासी ग्राम गिरधौना।

  7. भागीरथी साहू, पिता प्रहलाद, निवासी ग्राम गिरधौना।

  8. श्रवण कुमार जायसवाल (42 वर्ष), पिता रामरतन, निवासी ग्राम गिरधौना।

  9. दशरथ कैवर्त (28 वर्ष), पिता फेकू कैवर्त, निवासी ग्राम गिरधौना।

नगदी और ताशपत्ती जब्त, जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में दांव पर लगाए गए 10,500 रुपए नगद, 52 ताशपत्ती, एक बोरी फट्टी और एक अधजली मोमबत्ती बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में सकरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।