धान खरीदी केंद्र साहीडांड मे माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री शंभुनाथ चक्रवती के उपस्थिति मे 130.80 क्विंटल के साथ हुआ उद्घघाटन,,,किसान का माला पहना श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
साहीडांड - धान खरीदी केंद्र साहीडांड मे आज माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा माननीय शम्भूनाथ चक्रवती ने धान बेचने आये किसानों का माला पहनाकर,श्रीफल देकर सम्मान किया।वहीं किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका सरकार व्यवस्था दुरुस्थ कर दिया है कहते हुए शाखा प्रबंधकों को बिचौलियों से बचने की सलाह दिया।
शम्भूनाथ चक्रवती ने प्रमाणित कांटा किलो का विधिवत पूजा कर उद्द्घाटन मे दो किसानों के 130.80 क्विंटल के साथ खरीदी शुरु की गयी।
उक्त कार्यक्रम मे सरपंच रतन साय राम,क्षेत्र की बीडीसी प्रिया सुरेश जैन,मंडल किसान् मोर्चा के अध्यक्ष महावीर यादव,शम्भू सिंह,दिलधरण राम,रामप्रसाद सिंह,महिला मोर्चा से रेशमी चौहान,ललित यादव केंद्र के शाखा प्रबंधक जगदीश यादव,ऑपरेटर महेन्द्र राम,मुकेश शाखा सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Reporter 