बगीचा में विधायक रायमुनी भगत ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र,कहा विष्णु सरकार के कार्यों को घर घर पहुंचा भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बनाएं माहौल,किया वार्डवासियों से अपील

बगीचा में विधायक रायमुनी भगत ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र,कहा विष्णु सरकार के कार्यों को घर घर पहुंचा भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बनाएं माहौल,किया वार्डवासियों से अपील

जशपुर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा से जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने बगीचा नगरपंचायत क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है।यहां उन्होंने वार्डों में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,हरि शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि नगरीय निकाय चुनाव में जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी पुरजोर प्रयास में जुट गई है,बगीचा नगरपंचायत क्षेत्र में पार्षद और अध्यक्ष पद के लिये हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में अब खुद जशपुर विधायक ने मोर्चा संभाल लिया है।यहां विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मंगलवार को पहुंची और बगीचा के वार्ड क्रमांक 2,3,4एवम 6 में विधिवत पूजा अर्चना कर भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।इस दौरान यहां मौजूद कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का उत्साह बढ़ाते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना जीत के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक दें,विष्णु देव साय की सरकार ने गत एक वर्ष में यहां विकास की बयार लाई है,यहां करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति विष्णु सरकार में मिली है।नगर में विकास के लिए सड़क नाली बिजली पानी की समुचित व्यवस्था विष्णु सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर विकास कार्य के रूप में किया जा रहा है।सभी वार्डवासी नगर के विकास हेतु भाजपा के योग्य प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनाएं,इस वक्त प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है,जिससे राज्य में विकास की गति एक वर्ष में काफी तेज हुई है।बगीचा में नगरसरकार भाजपा का बना विकास की गति और भी तेज होगी।क्योंकि बगीचा में भाजपा का नगर सरकार बनते ही यहां ट्रिपल इंजन की सरकार होगी।जिससे नगर के विकास हेतु राज्य और केंद्र दोनों से विकास कार्यों में स्वीकृति मिलने में आसानी होगी।श्रीमती भगत ने वार्डवासियों से अपील किया है कि भाजपा के योग्य प्रत्याशियों के पक्ष में अपना मतदान कर विकसित और प्रगतिशील बगीचा बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान अवश्य दें।