ईडी ने पूर्व मंत्री के चचेरे भाई के यहां दी दबिश

ईडी ने पूर्व मंत्री के चचेरे भाई के यहां दी दबिश

रायपुर। भारतमाला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार की सुबह पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के कुरुद में स्थित घर में तीन गाडिय़ों में दर्जनभर से अधिकारियों ने दबिश दी और घर के बाहर सुरक्षा गार्ड को खड़ा कर दिया ताकि किसी भी बाहर या घर के अंदर के व्यक्ति बाहर ना जा सकें। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक ईडी की कार्रवाई जारी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी और ईओडब्ल्यू को मिली शिकायत के अनुसार भूपेंद्र चंद्राकर पर सिर्फ अभनपुर ही नहीं बल्कि अपने करीबियों को अलग-अलग तहसीलों में भारतमाला परियोजना में करोड़ों रुपए मुआवजा दिलवाने का आरोप है। इन आरोपों की शिकायत दस्तावेजों के साथ की गई है। चंद्राकर ने अभनपुर के कायाबांधा में करोडों रुपए मुआवाजा पाया है। इसके अलावा दुर्ग तहसील, पाटन तहसील, राजनांदगांव के देवादा तहसील और मगरलोड तहसील में मुआवजा घोटाला में उनके करीबियों को करोड़ों रुपए मिले हैं। इसी आधार पर ईडी ने आज सुबह उनके घर में दबिश दी और मामले की जांच कर रही है।