CG TRANSFER BREAKING : आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल!

CG TRANSFER BREAKING : आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल!

रायपुर। भोपाल मुख्यालय से आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य आयकर आयुक्त ने सीजी-एमपी सेक्टर के 70 आयकर इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें रायपुर कमिश्नरी रेंज के 29 अधिकारी शामिल हैं, जिससे सबसे ज्यादा अस

तबादला सूची में छत्तीसगढ़ सेक्टर के राजेश कुमार, सुजीत सरकार, अभिषेक कुमार, राकेश बोरकर, कुणाल राणा समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस चरण में रायपुर के बाद मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। इससे पहले 23 जून को भी 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए गए थे। उस सूची में सबसे ज्यादा 46 तबादले भोपाल और 31 रायपुर में हुए थे।

इंदौर में 21, भिलाई में 10 और बिलासपुर में 6 निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। लगातार हो रहे इन बदलावों को विभागीय पुनर्गठन और नए वित्त वर्ष की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि नए प्रशासनिक ढांचे का उद्देश्य कर व्यवस्था को और मजबूत बनाना, जांच प्रक्रिया में तेजी लाना और विभिन्न क्षेत्रों में मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। माना जा रहा है कि इन नई तैनातियों से राजस्व प्रशासन की दक्षता और निगरानी क्षमता दोनों में सुधार होगा।