CG BOARD EXAM VIRAL VIDEO: वायरल हुआ एग्जाम हॉल का वीडियो, 5 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड!
CG BOARD EXAM VIRAL VIDEO: Exam Hall Video Goes Viral; 5 Government Employees Suspended!
CG BOARD EXAM VIRAL VIDEO : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र क्रमांक 171031 में एक छात्रा डिजिटल कैमरा लेकर परीक्षा हॉल में पहुंच गई और वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है ।
शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के दौरान कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद 5 सरकारी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
5 कर्मचारी सस्पेंड
गंगा प्रसाद पटेल – व्याख्याता (केंद्र अध्यक्ष)
अनिरूद्ध भोई – व्याख्याता (सहायक केंद्र अध्यक्ष)
दिनेश कुमार दास – व्याख्याता (सहायक केंद्र अध्यक्ष)
दुर्गाप्रसाद पटेल – सहायक शिक्षक एल.बी. (पर्यवेक्षक)
विजिया बुड़के – नियमित भृत्य

Reporter 