CG : बांध में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक 17 वर्षीय किशोर डूबा, SDRF तलाश में जुटी
खैरागढ़।रश्मि देवी जलाशय (छिंदारी बांध) में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब नहाने गए तीन दोस्तों में से एक 17 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, छुईखदान निवासी तीनों युवक दोपहर करीब 12 बजे छिंदारी बांध घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों नहाने के लिए पानी में उतर गए, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण 17 वर्षीय लक्ष्य पाल अचानक डूब गया।
घटना के बाद साथ मौजूद दोनों दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलाशयों और बांधों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Reporter 